Tuesday, November 25, 2014

Movies डाउनलोड करने के लिए ये 7 वेबसाइट्स



इंटरनेट से बेस्ट मूवीज डाउनलोड करने के लिए ज्यादातर लोग फाइल शेयरिंग प्रोटेकॉल बिट टोरेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वेबसाइट्स से भी फ्री मूवीज डाउनलोड की जा सकती हैं। अगर आप मूवीज के शौकीन हैं और ऑनलाइन बेस्ट साइट ढूंढ रहे हैं जिससे हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवीज फ्री में डाउनलोड की जा सकें तो Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है 7 ऐसी वेबसाइट्स के बारे में। 
 


हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवीज डाउनलोड करने और ऑनलाइन देखने के लिए इस साइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेटेस्ट मूवीज अलग-अलग वीडियो क्वालिटी में उपलब्ध हैं। इसमें हॉलीवुड मूवीज हिंदी में डब की हुई और टीवी सीरीज भी डाउनलोड की जा सकती है। इस साइट से मूवीज डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग क्वालिटी के लिंक्ट उपलब्ध होते हैं। यूजर्स एक ही मूवी को जिस क्वालिटी में चाहें उसमें डाउनलोड कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन देख सकते हैं। 


 
अगर आप हॉलीवुड मूवीज के फैन हैं और सेफ मूवीज डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये वेबसाइट आपके काम की साबित हो सकती है। Divxcrawler डीवीडी क्वालिटी की फुल लेंथ मूवीज डाउनलोड करने की सुविधा देती है। मूवीज कितनी देर में डाउनलोड होंगी इसपर इंटरनेट स्पीड का असर होगा। इस वेबसाइट में मूवीज का अधिकतम साइज 700mb का होता है।
इस साइट से मूवीज डाउनलोड करने के लिए साइट पर राइट क्लिक कर 'सेव टारगेट एज (Save Taget As)' ऑप्शन सिलेक्ट कर ड्राइव में मूवीज सेव की जा सकती हैं। 



बॉलीवुड और हॉलीवुड मूवीज डाउनलोड करने के लिए ये एक अच्छी वेबसाइट साबित हो सकती है। इस साइट से लैपटॉप के अलावा पीसी और टैबलेट के लिए भी मूवीज डाउनलोड की जा सकती है। दरअसल इस साइट पर अलग-अलग कैटेगरीज की मूवीज किस साइट द्वारा डाउनलोड की जा सकती हैं उसके लिंक्स दिए गए हैं। जिनसे मूवीज डाउनलोड की जा सकती हैं। 
अलग-अलग कैटेगरी के अलावा, इस साइट में अलग-अलग साइज और क्वालिटी के हिसाब से मूवीज डाउनलोड करने की सुविधा भी है।

 
इस वेबसाइट के जरिए बॉलीवुड, हॉलीवुड और मराठी मूवीज डाउनलोड की जा सकती है। इस साइट में होम पेज पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय मूवीज के लिंक्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, साइट पर सर्च बार भी है जिसमें यूजर्स अपनी पसंद की मूवी सर्च कर सकता है। 
अलग-अलग वीडियो फॉर्मेट्स में डाउनलोड के लिए लिंक्स उपलब्ध रहते हैं। इसी के साथ, किस फॉर्मेट को कितने लोगों ने डाउनलोड किया ये जानकारी भी दी जाती है। 


 हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवीज, टीवी सीरीज, साउथ, पंजाबी और किसी अन्य भाषा की मूवी डाउनलोड करने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। 
अगर आप फोन या टैबलेट में डाउनलोड करने के लिए लो साइज मूवी ढूंढ रहे हैं तो ये साइट काम की है। अलग-अलग कैटेगरी में कई पार्ट्स में एक मूवी को ब्रेक कर डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध हैं। 


 मूवी विला वेबसाइट उन लोगों के लिए अच्छी साबित हो सकती है जिन्हें हॉलीवुड मूवी हिंदी में डब्बड देखने की आदत है। इसके अलावा, बॉलीवुड, तमिल, पंजाबी आदी भाषाओं में भी मूवीज उपलब्ध हैं। हालांकि इस साइट की सबसे बड़ी खामी इसकी लो पीसी क्वालिटी है। ये MOBILE फॉर्मेट के लिए अच्छी साबित हो सकती है, लेकिन अगर आपको हाई क्वालिटी प्रिंट देखने की आदत है तो ये साइट आपके लिए नहीं है।


 WorldFree4u एक और लोकप्रिय वेबसाइट है जिससे मूवी डाउनलोड की जा सकती है। ये वेबसाइट शायद आपको बड़ी डायरेक्ट्री ना दे, लेकिन इस साइट की मदद से हाई क्वालिटी लिंक्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसमें हॉलीवुड, बॉलीवुड, पंजाबी, तमिल जैसी भाषाओं में मूवीज उपलब्ध हैं। इस साइट पर डुअल ऑडियो मूवीज और 300 MB साइज में भी बेहतर क्वालिटी की मूवीज डाउनलोड की जा सकती हैं।