Friday, April 18, 2014



उम्र 34 साल, बिना अनुभव दुनिया के सबसे अमीर लोगों से पाया निवेश


mez 34 lky] fcuk vuqHko nqfu;k ds lcls vehj yksxksa ls ik;k fuos'k

हैंपटन क्रीक कंपनी के सीईओ और 34 वर्षीय आंत्रप्रेन्योर जोश टैट्रिक ने ऐसे क्षेत्र में सफलता हासिल की है, जिसका उन्हें कोई अनुभव नहीं था। अंडों के लिए प्लांट बेस्ड विकल्प बनाने के लिए इस अनुभवहीन व्यक्ति को दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोगों ने फंडिंग की है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ इस सूची में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति ली का और याहू के संस्थापक जैरी येंग का नाम भी जुड़ गया है।
सब सहारा अफ्रीकी क्षेत्रों में यूएन के लिए काम करने वाले जोश को इस क्षेत्र का जरा भी अनुभव नहीं था। यूएन की नौकरी से ऊब चुके जोश को अंडे के विकल्प वाले मेयो और कूकी बनाने का विचार दोस्त से चर्चा के दौरान आया। उस पल के बाद ही उन्होंने इस विषय पर अध्ययन शुरू कर दिया था। मगर इन निवेशकों को प्रभावित करना आसान नहीं था। वे रोज कई शेफ से मिलते। घंटों बातें करते। उन्होंने अपने कंसेप्ट के लिए प्रूफ बनवाए। कई बायोकेमिस्ट हायर किए। फूड वैज्ञानिकों की मदद ली। एक साल में यह जान पाया कि कैसे मेयो और कूकी बगैर अंडों के भी बनाई जा सकती है। इस मेहनत की बदौलत ही वे दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोगों को प्रभावित कर पाए। इस तरह फूड साइंस के क्षेत्र में अनुभवहीन जोश को अपनी कंपनी के लिए 30 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल गई है।

No comments:

Post a Comment