Monday, August 11, 2014

मात्र 10 दिन में PASSPORT बनवाने का आसान तरीका।





आजकल हर कोई विदेश जाने के सपने देखता है। विदेश में पढ़ने की बात हो या फिर बात हो घूमने की लोगों का ध्यान ऐसी चीजों की तरफ जरूर जाता है। अब अगर विदेश जाने की बात आए तो बिना पासपोर्ट आपकी दाल गलने वाली नहीं। गाहे-बगाहे आजकल लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर लगा ही लेते हैं।

पासपोर्ट बनवाना आजकल एक नया ट्रेंड बन गया है। टीनएज में आने वाला हर बच्चा चाहता है कि उसके पास भी पासपोर्ट हो अब ऐसे में सबसे जरूरी हो जाता है पासपोर्ट के बारे में जानकारी होना। कई लोग एक्स्ट्रा पैसे देकर तत्काल में 10 दिन में पासपोर्ट बनवाना पसंद करते हैं। कई लोग तो सिर्फ पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया जानने के लिए पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर लगाते रहते हैं। ऐसा ना हो इसलिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने का आसान तरीका।





  1. सबसे पहले तो आपको लॉगइन करना होगा पासपोर्ट बनवाने के लिए बनाई गई ऑफिशियल साइट पर।  पासपोर्ट सेवा केन्द्र की साइट पर आप इस लिंक से जा सकते हैं।http://passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLinkइस साइट में आपको पासपोर्ट बनवाने से जुड़े कई सारे काम कर सकते हैं। 
  2. जैसे ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड करना, भरना और अपोइंटमेंट जैसे कई काम आप कर सकते हैं पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको सबसे पहले डाउनलोड करना होगा एक ऑनलाइन फॉर्म। यह फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में आपके कम्प्यूटर में सेव हो जाएगा।
  3.  इस फॉर्म को बड़े ध्यान से भरिएगा। एक गलती और आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको "Download e-Form" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. फॉर्म भरने के बाद बारी आती है इसे सेव करने की। इसके लिए फॉर्म के नीचे दिए Validate & Save (वैलिडेट एंड सेव) बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से आपका फॉर्म एक XML फाइल में तब्दील हो जाएगा। यह XML फाइल ही आपको वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
  5. अब पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए आपको पोर्टल पर एक आईडी बनानी होगी। आपके पासवर्ड में अल्फान्यूमैरिक डिजिट का होना जरूरी होता है।
  6.  इस आईडी से आपको पासपोर्ट पोर्टल में लॉग ऑन करना पड़ेगाअब आपको अपनी XML फाइल उस साइट पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए "Upload e-Form" लिंक पर क्लिक करना होगा। यह लिंक सिर्फ आपकी XML फाइल ही एक्सेप्ट करेगा।
  7. इसके बाद आएगा सबसे महत्वपूर्ण काम, ये है पासपोर्ट सेवा केन्द्र में आपकी अपोइंटमेंट फिक्स करने का। इस काम के लिए आपको अपनी आईडी से "Schedule Appointment" बटन पर क्लिक करना होगा। आजकल ऑनलाइन पेमेन्ट करना जरूरी हो गया है।
  8.  इसके लिए आपको ऑनलाइन पैसे जमा करवाने होंगे जिसके बाद आपको अपोइंटमेंट लेनी होगीआजकल ऑनलाइन पेमेन्ट करना जरूरी हो गया है। इसके लिए आपको ऑनलाइन पैसे जमा करवाने होंगे जिसके बाद आपको अपोइंटमेंट लेनी होगी।
  9. इसके बाद निर्धारित समय में पासपोर्ट सेवा केन्द्र जाकर अपने सारे दस्तावेज दिखाने होंगे। इसके लिए पहले "Print Application Receipt" बटन पर क्लिक करके आपको अपना रिफरेंस नंबर लेना होगा जो अपोइंटमेंट के समय आपके काम आएगा।
  10.  इसके बाद पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन का नंबर आएगा।पुलिस वेरिफिकेशन आपके पासपोर्ट फॉर्म में दिए गए ठिकाने पर होगा। इसके बाद निश्चित समय लेकर आपका पासपोर्ट आप तक पहुंचा दिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment