Monday, August 11, 2014

ये अरबपतियों के 20 कथन आप का जीवन बदल देंगे


अरबपतियों के प्रेरक  कथन



Quote 1 सफलता  की  ख़ुशी  मानना  अच्छा  है  पर  उससे  ज़रूरी  है  अपनी  असफलता  से  सीख  लेना 
Bill Gates , Business Magnate, Investor & Philanthropist
Quote 2:   विजेता  बनने  का  एक  हिस्सा  ये  जानना  है  कि  कब  हद   पार  हो  चुकी  है  . कभी -कभी  आपको  लड़ाई  छोड़  कर  जाना  पड़ता  है , और  कुछ  और  करना  होता  है  जो  अधिक  प्रोडक्टिव  हो .
Donald Trump ,American Business Magnate, Investor & TV Personality
Quote 3:  जब  दुनिया  बदलने  की  बात  हो  तो  कोई  भी  काम  छोटा  नहीं  है …मैन  जब  भी  किसी  ऐसे  उद्द्यमी   से  मिलता हूँ  जो  सभी  बाधाओं  के  खिलाफ  सफल  हो  रहा  हो  तो  मुझे  प्रेरणा  मिलती   है .
Cyril Ramaphosa ,South African Politician & Businessman
Quote 4:  सफलता  का  फार्मूला  : जल्दी  उठो , कड़ी  मेहनत  करो , लकी  रहो .
 J. Paul Getty ,Founder of Getty Oil Company
Quote 5:शायद  विजन  ही  हमारी  सबसे  बड़ी  ताकत  है …इसने  हमें  सदियों  से  विचारों  की  शक्ति  और  निरंतरता  के  माध्यम  से  ज़िंदा  रखा  है , ये  हमें  भविष्य  में  झाँकने  और  अज्ञात  को  आकार  देने  में  सहायक  होता  है .
Li Ka-Shing , Hong Kong Business Magnate & Philanthropist
Quote 6: मैं  जैसे -जैसे  बूढ़ा   हो  रहा  हूँ  , मैं  इस  बात पर  कम  ध्यान  देता  हूँ  कि  आदमी  क्या कह  रहा है . मैं  बस  देखता  हूँ  कि  वो  क्या  कर  रहा  है .
 Andrew Carnegie ,Steel Magnate
Quote 7:  जिसे  और  लोग  विफलता  का  नाम  देने  या  कहने  की  कोशिश  करते  हैं , मैंने  सीखा  है  कि  वो  बस  भगवान्  का  आपको  नयी  दिशा  में  भेजने  का  तरीका  है .
 Oprah Winfrey ,Talk Show Host, Producer & Philanthropist
Quote 8:ये  मत  सोचो  कि  तुम्हे  रोका  नहीं  जा  सकता  या  तुमसे  गलती  नहीं  हो  सकती . ये  मत  सोचो  कि  तुम्हारा  बिजनेस  सिर्फ  परफेक्शन  के  साथ  काम  करेगा . परफेक्शन  को  लक्ष्य  मत  बनाओ . सफलता  को  लक्ष्य  बनाओ .
 Eike Batista, Brazilian Business Magnate
Quote 9: मेरे  लिए  व्यवसाय  बसों  की  तरह  है . आप  एक  कोने  में  खड़े  होते  हैं  और  पहली  बस  जहाँ  जा  रही  है  वो  आपको  पसंद  नहीं  ? दस  मिनट  प्रतीक्षा  कीजिये  और  दूसरी  ले  लीजिये . ये  भी  पसंद  नहीं ? वे  आती  रहेंगी . बसों  और  व्यवसायों  का  कोई  अंत  नहीं  है .
Sheldon Adelson, American Business Magnate
Quote 10:  मजे  लीजिये . खेल  में  तब  कहीं  ज्यादा  मजेदार  हो  जाता  है  जब  आप  सिर्फ  पैसे  कमाने  से  बढ़कर  काम  करते  हैं .
Tony Hsieh ,Founder of Zappos
Quote 11: यदि  आप  सोचते  हैं  कि  आप  कोई  काम  कर  सकते  हैं  या ये  सोचते  हैं  कि  आप  कोई  काम  नहीं  कर  सकते  हैं , आप  सही  हैं .
Henry Ford, Founder of Ford Motors
Quote 12:यदि  आप  चाहते  हैं  कि  कभी  आपकी  निंदा  ना  की  जाये  तो  भगवान्  के  लिए  कुछ  नया मत   कीजिये .
Jeff Bezos, Founder of Amazon
Quote 13: सबसे  बड़ा  रिस्क  कोई रिस्क  ना  लेना  है …इस  दुनिया  में जो सचमुच  इतनी  तेजी  से  बदल  रही  है , केवल  एक  रणनीति   जिसका  फेल  होना  तय  है  वो  है  रिस्क  ना  लेना .
Mark Zuckerberg, Founder & CEO of Facebook
Quote 14: वफादारी  सबसे  पहला  होने  से  नहीं  जीती  जाते . ये  सबसे  अच्छा  होने  से  जीती  जाती  है .
Stefan Persson, Founder of H&M
Quote 15: नियम नम्बर १: कभी पैसा मत गंवाइये . नियम नम्बर २: कभी नियम नम्बर १ मत भूलिए.
 Warren Buffett , Business Magnate, Investor & Philanthropist
Quote 16: मैं मानता हूँ कि हमारी मूल सोच है कि हमारे लिए विकास जीने का एक तरीका है और हमें हर समय विकास करना है .
Mukesh Ambani, Indian Business Magnate
Quote 17: व्यवसाय पर आधारित मित्रता , मित्रता पर आधारित व्यवसाय से बेहतर है .
John D. Rockefeller ,  Founder of  the Standard Oil Company & Philanthropist
Quote 18: कड़ी मेहनत निश्चित रूप से आपको बहुत आगे तक ले जाती है . आज-कल बहुत से लोग कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए आपको सुनिश्चित करना होगा कि आप और भी परिश्रम से काम करें और सचमुच खुद को उस काम के प्रति समर्पित कर दें जो आप कर रहे हैं और जिसे आप पाना चाहते हैं.
Lakshmi Mittal,Indian Steel Magnate
Quote 19:यदि लोग आपके लक्ष्य पर हंस नहीं रहे हैं तो आपके लक्ष्य बहुत छोटे हैं.
Azim Premji ,Indian Businessman & Philanthropist
Quote 20 :आप कस्टमर से यह नहीं पूछ सकते कि वो क्या चाहते हैं और फिर उन्हें वो बना के दें.आप जब तक उसे बनायेंगे तब तक वो कुछ नया चाहने लगेंगे.

No comments:

Post a Comment