Tuesday, July 15, 2014

इंडोनेशिया में खोजी गई थी सोने की सबसे बड़ी खदान, देखें तस्वीरें

(ग्रासबर्ग खदान)
इंडोनेशिया के सुदिरमन माउंटेन रेंज में ग्रासबर्ग खदान (माइन) है। यह दुनिया में सबसे बड़ी सोने की खदान है। इंडोनेशिया में होने के बावजूद इसका संचालन अमेरिका की माइनिंग फर्म फ्रीपोर्ट-मक्मोरन करती है, जिसकी स्थापना 1970 में की गई थी।
डेनमार्क के विशेषज्ञ जीन जेकस डोजी ने एक रिपोर्ट में बताया था कि यह जगह सोने और तांबे से भरी पड़ी है। इसके बाद फ्रीपोर्ट फर्म ने इंडोनेशिया की सरकार के साथ एक अनुबंध किया, जिसमें 90.64 प्रतिशत फर्म का हिस्सा था, शेष पर सरकार का। इस खदान से सोना निकालने की मात्रा का खुलासा कभी नहीं किया गया। यह जगह विवादों में भी रही है। मूल कारण यह था कि इस खदान में जिस तरह खुदाई की गई, उससे पर्यावरण को ज्यादा खतरा बताया गया।
इसके अलावा स्थानीय लोगों ने वहां सेना की तैनाती का विरोध किया। विवादों से बचने के लिए फ्रीपोर्ट फर्म ने पापुआ क्षेत्र में लोगों के लिए मार्केट की स्थापना, घरों का निर्माण जैसे कई विकास कार्य किए। वर्तमान में इस खदान तक पर्यटकों को पहुंचने की इजाजत है ताकि वे इसका इतिहास, तकनीक और खनन से होने वाले असर के बारे में जान सकें।

No comments:

Post a Comment