Saturday, October 18, 2014

दुनिया का सबसे बड़ा हाथों वाला लड़का




 हम सबका ये मानना है कि इन्सान गल्तियों का पुतला है लेकिन कभी कभी ऐसा लगता है कि भगवान से भी गल्तियां हो जाती हैं। ऐसा ही एहसास करवाता है भारत के एक गांव का ये अनोखा बच्चा, कलीम। 

कलीम आम बच्चों की तरह ही है लेकिन अगर कुछ आम नहीं है तो वो हैं उसके हाथ जो उसके सिर से भी बड़े हैं वो न तो अच्छे से खाना खा सकता है और न ही बाकी बच्चों के साथ खेल सकता है। उसकी मां का कहना है कि जन्म के समय ही उसके हाथों का आकार बहुत बड़ा था और तबसे ये आकार बढ़ता ही जा रहा है।

कलीम अब तक शिक्षा से भी वंचित है। उसने बताया कि वो स्कूल इसलिए नहीं जाता क्यूंकि बाकी बच्चे उसके हाथों से डरते हैं। कलीम के मां बाप उसकी इस मुसीबत का हल ढूंढने डॉक्टर के पास भी गए लेकिन डाक्टर भी उसकी बीमारी समझ नहीं पा रहे हैं।  अब ये गरीब मां बाप मदद की गुहार लगा रहे हैं कि कोई फरिश्ता आए और उनके बच्चे का इलाज करवा के उसे एक नई ज़िंदगी दे।

No comments:

Post a Comment